टेक्नीशियन के साथ मारपीट मामले में संगठन ने अधीक्षण अभियंता से की मुलाकात

Share This

 बख्तियारपुर गांव में दिसंबर माह में बिजलीघर पर तैनात टेक्नीशियन रितेश राजपूत के साथ मारपीट के मामले को लेकर टेक्नीशियन संगठन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष मदनलाल के नेतृत्व में संगठन के सदस्य शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान संगठन ने आरोप लगाया कि जांच में जानबूझकर देरी की जा रही है और एसडीओ संजीव अहिरवार को बचाने के लिए जांच प्रक्रिया को लटकाया जा रहा है।

संगठन ने कहा कि दिसंबर में चौबिया बिजलीघर पर तैनात टेक्नीशियन रितेश राजपूत ने एसडीओ ताखा संजीव अहिरवार पर मारपीट का आरोप लगाया था। विभाग ने मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की थी और तीन दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था, लेकिन एक पक्ष के बयान के बावजूद एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे नाराज संगठन के सदस्य अधीक्षण अभियंता से मिलने पहुंचे और जांच को समय पर न पूरा करने पर सवाल उठाए।

संगठन ने चेतावनी दी कि अगर रितेश राजपूत को न्याय नहीं मिला और एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। संगठन का कहना है कि टेक्नीशियन के साथ हुए इस अनैतिक व्यवहार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए और मामले की जांच में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मामले की जांच को प्राथमिकता से करने का आश्वासन दिया और जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने का वादा किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी