सर्दी से बचाने के लिए प्रभारी निरीक्षक ने बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को दिया कंबल और गर्म कपड़े

Share This

जसवंतनगर  बढ़ती सर्दी और शीत लहर से बचाव के लिए जसवंतनगर पुलिस की ओर से एक मानवीय पहल की गई। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने मंगलवार को अपनी पुलिस टीम के साथ गश्ती करते समय बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों की मदद की। उन्हें सर्दी से राहत देने के लिए कंबल और गर्म कपड़े दिए गए।

पुलिस टीम जब थाने से गश्ती पर निकली, तो उन्हें दो बुजुर्ग महिलाएं और एक बच्ची सड़क किनारे दिखाई दी, जो सर्दी से कांप रही थीं। बच्ची के शरीर पर फटे कपड़े थे और उसके पैर भी नंगे थे। यह दृश्य देखकर प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह का दिल पसीज गया। उन्होंने तुरंत बाजार से दो कंबल, बच्ची के लिए गर्म कपड़े और जूते खरीदे।

इंस्पेक्टर राम सहाय सिंह ने बुजुर्ग महिलाओं को कंबल ओढ़ाया और बच्ची को गर्म कपड़े और जूते पहनाकर उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए मानवीय कर्तव्य है और हर किसी को इस कठोर सर्दी में राहत मिलनी चाहिए।

इस नेक कार्य में कस्वा इंचार्ज राजकुमार सिंह ने भी पूरा सहयोग दिया। उनका साथ इन बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को राहत देने के इस प्रयास में बेहद महत्वपूर्ण था। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि समाज में इंसानियत और मदद की भावना किस प्रकार हर जगह जरूरतमंदों तक पहुंचनी चाहिए। पुलिस विभाग के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...