मानकविहीन स्पीड ब्रेकर वाहन चालकों के लिए बन गए घातक

Share This

 चकरनगर। तहसील क्षेत्र के लखनासिंड़ौस मार्ग पर बने मानकविहीन स्पीड ब्रेकर वाहन चालकों के लिए अब गंभीर खतरे का कारण बन गए हैं। यहां पर कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने इस मुद्दे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

लखनासिंड़ौस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन चलते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लवेदी पुलिस चौकी और नगला चौप गांव के पास बने ऊंचे और मानकविहीन स्पीड ब्रेकर अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। इन ब्रेकरों की ऊंचाई अत्यधिक है, जिससे कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पिपरौली गढ़िया गांव के पास स्थित ब्रेकर की ऊंचाई अधिक होने से बाइक सवार कई लोग गिर चुके हैं और चोटिल हो चुके हैं।

गांव के लोगों ने आरोप लगाया है कि इस समस्या के बारे में कई बार प्रशासन को सूचित किया गया है, लेकिन फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने अपनी मदद से ईंटों से ब्रेकर को ऊंचा कर दिया है, जिससे गाड़ियों की गति धीमी हो सके। हालांकि, इसके बावजूद यह ब्रेकर वाहन चालकों के लिए घातक बने हुए हैं।

गांव के कोशलेंद्र राजावत, अरविंद्र तिवारी, नागेंद्र पाल, रविंद्र भदौरिया और देवेंद्र दुबे का कहना है कि सितंबर माह में एक दर्दनाक घटना हुई थी, जब बाइक पर अपने पति के साथ जा रही पथर्य निवासी मीरा देवी इन स्पीड ब्रेकरों के कारण गिरकर घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। स्थानीय लोग जिला प्रशासन से बारबार इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द से जल्द इन ब्रेकरों को मानक के अनुसार सुधारा जाए, ताकि भविष्य में और कोई दुर्घटना हो।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी