कस्बा बकेवर। भक्तिमय गीतों और धार्मिक उल्लास के साथ दैनिक जागरण की महाकुंभ यात्रा का मंगलवार को कस्बा बकेवर में भव्य स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शीलू शर्मा के साथ अंकिन्त पाठक, अनिल चौधरी, अनिल तिवारी (पूर्व सभासद), रवि अवस्थी, प्रदीप चतुर्वेदी, दिनेश सेंगर, सौभाग्य चतुर्वेदी, नंदू शुक्ला, सुनील चौधरी, अरविंद मिश्रा, संपूर्णानंद पोरवाल, अनुज तिवारी, योगेश शर्मा, आलोक पोरवाल, दीपु पोरवाल और आकाश पाठक ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल ने पूरे कस्बे को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। दैनिक जागरण की महाकुंभ यात्रा 75 जिलों और 10 मंडलों में महाकुंभ की झलक दिखाते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महाकुंभ की आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।
स्थानीय लोगों ने यात्रा का हिस्सा बनते हुए इसे ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया। महाकुंभ यात्रा के स्वागत के दौरान भव्य झांकियां, धार्मिक गीत और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।
