चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

Share This

चकरनगर। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र और गांव में लगातार चोरी की घटनाएं घट रही थीं, जिन्हें लोग गंभीरता से नहीं ले रहे थे। लेकिन 12 दिसंबर 2024 को अभिलाख सविता के घर हुई चोरी ने सभी को जागरूक कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने चांद मियां नामक 16 वर्षीय लड़के को पकड़ा और थाना अध्यक्ष चकरनगर को सूचना दी।

पुलिस के आने से पहले चांद मियां मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। दरोगा घनश्याम घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से मुलजिम के बारे में पूछताछ करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि लड़का भाग चुका है, लेकिन दरोगा घनश्याम और उनके साथ आए अन्य दरोगा ने पीड़ितों को सांत्वना देने के बजाय हिटलर शाही दिखाते हुए बुरी तरह हटाया।

पीड़ित ने थाने पहुंचकर दरोगा घनश्याम को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि यदि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती, तो वे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पास जाएंगे। पीड़ित ने हिम्मत बांधकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। 12 तारीख को हुई घटना के बावजूद पुलिस ने सही तरीके से कार्रवाई नहीं की और मीडिया के सवालों पर यह कहा कि पीड़ित की तरफ से कोई एप्लीकेशन नहीं दी गई है।

भयभीत ग्रामीण रात-दिन अपने घरों की रखवाली करने लगे। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को सांत्वना दी कि वे पूरी कोशिश कर रहे हैं। एक दलाल के चलते ग्रामीणों ने पुलिस पर भरोसा खो दिया था, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने थाना प्रभारी का आभार जताया।

आज पुलिस ने चांद मियां उर्फ़ चांद बाबू को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। इस खबर से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी। यह भी सामने आया है कि चांद मियां के परिजनों ने पहले पुलिस को रोकने के लिए रुपये देने की कोशिश की थी, जिसकी सच्चाई की जांच होनी चाहिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा और थाना प्रभारी चकरनगर को दलाल की गतिविधियों की जांच करनी चाहिए। गांव में झगड़ा करना और दलाली का काम करना उसकी दिनचर्या बन गई है। समय रहते अगर पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया, तो यह दलाल बड़ी घटनाओं को अंजाम दे सकता है, जो पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी