गारमेंट्स और मेडिकल स्टोर में भीषण आग, दंपती व पुत्री झुलसे, लाखों का नुकसान

Share This

बसरेहर। बरेली-ग्वालियर हाईवे पर कस्था स्थित पीली कोठी के पास गुरुवार को गारमेंट्स और मेडिकल स्टोर में भीषण आग लग गई। तीन मंजिला मकान में फंसे रतन पोरवाल, उनकी पत्नी सुधा पोरवाल और 13 वर्षीय बेटी वैष्णवी को पड़ोसियों ने पड़ोसी मकान से सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला। हालांकि, तीनों झुलस गए।

आग की शुरुआत गारमेंट्स स्टोर से हुई, जो शिवम यादव द्वारा किराए पर ली गई थी। बेसमेंट में मेडिकल गोदाम और भूतल पर दुकान भी आग की चपेट में आ गए। जब घर में धुआं भरने लगा, तो रतन पोरवाल नीचे जाकर स्थिति देखने लगे। मुख्य द्वार का शटर खोलने के दौरान तेज लपटों से वे झुलस गए। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पड़ोस के मकान से सीढ़ी लगाकर परिवार को बाहर निकाला।

सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी। इटावा से आ रही दमकल की गाड़ी पुल पर लगे जाम में फंस गई, जबकि सैफई से आई दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से करीब 30 लाख रुपये के सामान के नष्ट होने का अनुमान है। गारमेंट्स स्टोर, मेडिकल गोदाम और अन्य संपत्ति पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

बसरेहर थाना प्रभारी समित गौतम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। झुलसे परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना ने फायर ब्रिगेड की त्वरित सेवाओं और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी