34 साल बाद खाद मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर

Share This

चकरनगर। तहसील क्षेत्र के गौहानी समिति के एक दर्जन गांव के किसानों को 34 साल बाद समिति से खाद मिलने से उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। गौहानी, कुंदौल, सहसों, सिंड़ीस समिति पर 32 वर्षों से खाद का वितरण नहीं किया जा रहा था। अंतिम बार 1988 में कुंदौल समिति पर पांच बोरी खाद वितरित की गई थी, जबकि गौहानी और सिंड़ीस समिति पर 1992 में खाद का वितरण हुआ था। खाद वितरण न होने की मुख्य वजह खाताधारक किसानों द्वारा पैसा जमा न करने के कारण समिति डिफाल्टर घोषित हो गई थी।

सोमवार को गोपालपुरा स्थित साधन सहकारी समिति गौहानी का पुनः शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, एआर कॉपरेटिव कमलेश कुमार और वर्मा ने 34 साल बाद खाद का वितरण फिर से शुरू कराया। इसके साथ ही सिंड़ीस समिति पर भी 32 साल बाद खाद का वितरण हुआ। सिंड़ीस समिति पर 200 बोरी खाद बांटी गई, जिसके बाद किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

सिंड़ीस समिति के शुभारंभ के बाद खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और दो घंटे में ही 200 बोरी खाद वितरित कर दी गई। समिति के सचिव नाथू सिंह ने बताया कि किसानों की भारी भीड़ के चलते खाद की 200 बोरी कुछ ही देर में समाप्त हो गई। गौहानी समिति पर 250 बोरी एनपीके खाद भेजी गई थी, जिसका वितरण भी शुरू कर दिया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जगवीर सिंह राजावत, छक्कीलाल पाल आदि उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी