किसानों को खाद की किल्लत, सैकड़ों मायूस लौटे

Share This

चकरनगर। कस्बा क्षेत्र के किसानों को इन दिनों खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सहकारी समितियों पर जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध नहीं हो रही, जिससे खाताधारक किसानों की भी पूर्ति नहीं हो पा रही है। हालात यह हैं कि नकद खाद लेने आए किसानों को भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। गुरुवार को सहकारी समिति टिटावली पर खाद लेने के लिए सैकड़ों किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। समिति पर मौजूद डीएपी की 300 बोरियां दिनभर में ही बंट गईं, लेकिन यह संख्या किसानों की जरूरत के मुकाबले नाकाफी साबित हुई। सैकड़ों किसान बिना खाद लिए ही मायूस होकर लौटने पर मजबूर हो गए।

जब किसानों की भीड़ काबू से बाहर होने लगी, तो पुलिस बुलाकर खाद का वितरण कराया गया। समिति पर खाद वितरण का कार्य देर शाम तक चलता रहा। सिरख निवासी किसान केशव सिंह ने बताया कि वह दो दिन से भूखे-प्यासे लाइन में लगे हुए थे। लेकिन जब उनका नंबर आया, तब तक समिति पर खाद खत्म हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि खाद के अभाव में उनके खेत अभी तक खाली पड़े हैं और फसल की बुवाई रुकी हुई है।

बुधवार देर शाम खाद की आपूर्ति के बाद किसानों को इसकी जानकारी दी गई थी, जिसके चलते गुरुवार सुबह से ही भारी संख्या में किसान समिति पर पहुंच गए। लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति बेहद कम होने से अधिकांश किसान वंचित रह गए।किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर खाद नहीं मिली, तो फसलों की बुवाई और उत्पादन पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

इस किल्लत ने किसानों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट का खतरा मंडरा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी