Wednesday, November 19, 2025

जसवंतनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला 1 अक्टूबर से होगी आयोजित

Share This

जसवंतनगर। विश्व प्रसिद्ध प्रथम मैदानी रामलीला के रूप में प्रख्यात जसवंतनगर की रामलीला का 24 दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को रामलीला समिति प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू और संयोजक ठा.अजेंद्र सिंह गौर ने विधिवत घोषित कर दिया है।

उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिवसीय कार्यक्रम में 14 दिनों तक भगवान राम की लीलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा इस वर्ष 10 दिवसीय राम कथा के साथ-साथ बृज की झांकियां का मनमोहक कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
इस रामलीला मेले की शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी।इसमें गणेश बारातोत्सव समिति द्वारा नगर में 30 सितंबर को भगवान गणेश की शोभायात्रा में निकाली जाएगी। 1 अक्टूबर की रात में धनुष भंग और लक्ष्मण -परशुराम संवाद का कार्यक्रम मंचीय आयोजित होगा। 2 अक्टूबर को रामबारात का कार्यक्रम है। 4 अक्टूबर को भगवान राम के वनवास की लीला आयोजित होगी। इसके बाद 5 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर मैदानी लीलाओं के रूप में प्रदर्शित की जाएगी।
उक्त लीलाओं में 5 अक्टूबर को भरत मनौआ, भरत मिलाप, 6 अक्टूबर को जयंत की आंख फूटना, विराध राक्षस का वध तथा 7 अक्टूबर को सुपर्णखा की नाक कटेगी और खरदूषण वध के बाद रावण और मारीच के बीच वार्ता प्रदर्शित होगी। 8 अक्टूबर को मामा मारीच का वध ,सीता हरण, कबंध वध, सुग्रीव मिलाई की लीलाएं तथा 9 अक्टूबर को बालि वध, रावण-हनुमान संवाद, लंका दहन, अक्षय कुमार वध की लीलाएं होगी।
10 अक्टूबर को सेतु बांधना ,रावण – अंगद संवाद, लक्ष्मण शक्ति की लीलाएं आयोजित की जाएगी।
आगे बताया कि इस वर्ष भी 3 दिनों तक नगर की सड़कों पर राम और रावण के दलों के बीच युद्ध का प्रदर्शन होगा।
11 अक्टूबर को नगर की सड़कों पर युद्ध करते हुए रामलीला मैदान से राक्षस अतिकाय, रावण का भाई कुंभकरण का युद्ध फिर दोनों के वध की लीला होगी। 12 अक्टूबर को इसी तरह नगर की सड़कों पर युद्ध करते राक्षस दुर्मुख, रावण पुत्र मेघनाथ निकलेंगे और रामलीला मैदान में मेघनाथ द्वारा नाग फांस ,मेघनाथ का वध, सती सुलोचना वार्ता लीलाएं आयोजित होगी।
जसवंत नगर की रामलीला में हर वर्ष पंचक लगने पर ही रावण का वध होता है, इसलिए 13 अक्टूबर को दशहरा मनेगा और सड़कों और रामलीला मैदान जसवंत नगर में युद्ध करते नारायणतक अहिरावण और लंकेश रावण के वध की रोमांचक लीलाएं आयोजित होगी।
14 अक्टूबर को भरत मिलाप के साथ भगवान राम अपने दल के साथ नगर भ्रमण करेंगे। इसी दिन रात में शंकर बारातोत्सव समिति द्वारा भगवान शंकर की नगर में भव्य बारात निकाली जाएगी।
15 और 16 अक्टूबर को रामलीला मैदान में ग्रामीणों की पसंदगी का कार्यक्रम ढोला पार्टी का आयोजन होगा।
रामलीला समिति इस वर्ष 10 दिनो तक रामलीला महोत्सव में राम कथा का आयोजन रामलीला मैदान में करवाने जा रही है। यह राम कथा कलश यात्रा के साथ 16 अक्टूबर को आरंभ होगी। उसी दिन रात में कटरा पुख्ता में भगवान राम का राजतिलक तथा रामलीला मैदान में काला जादू का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
इस राम कथा का आयोजन 16 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक दिन में 3:00 बजे से होगा।
राम कथा के समापन को लेकर 25 अक्टूबर को प्रसाद वितरण एवं भंडारा आयोजन रामलीला मैदान में होगा।
26 अक्टूबर की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन रामलीला मैदान के मंच पर किया जाएगा। जिसमें देश के लब्धप्रतिष्ठित काव्य हस्ताक्षर पधारेंगे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...