सैनिक स्कूल में शूटिंग रेंज का हुआ उ‌द्घाटन सदर विधायक, डीएम और एसएसपी समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद

Share This

इटावा। शहर के उदी मोड़ स्थित सैनिक स्कूल इटावा में वहां के कैडेट्स के लिए शूटिंग रेंज का सोमवार को विधिवत उ‌द्घाटन किया गया। सदर विधायक सरिता मदौरिया ने इस नवनिर्मित रेंज का फीता काटकर उ‌द्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, पुलिस कप्तान संजय वर्मा व मैनपूरी सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य कर्नल अग्निवेश पांडेग भी उपस्थित रहे।

अधिकारियोंने शूटिंग रेंज के उ‌द्घाटन के बाद आयोजित अवीवर्स टॉक में सैनिक स्कूल इटावा के कैडेट्स से बातचीत की। इस दौरान कैडेट्स ने अधिकारियों से ढेर सारे प्रश्न पूछे और उन्होंने पूरी तन्मयता से उनके उत्तर दिये। कैडेट्स के प्रश्नों से अधिकारी काफी उत्साहित दिखे। एक सवाल के उत्तर म विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि राजनीति में जाना उनका शुरू से लक्ष्य नहीं रहा। लेकिन जब परिस्थितियों की मांग हुई तो उन्होंने राजनीति को चुना और उनका पूरा प्रयास रहता है कि वह जनता के उम्मीदों पर खरी उत्तरें।

जिलाधिकारी अवनीश राय जो कि स्वयं मिलिट्री स्कूल के छात्र रहे हैं. सैनिक स्कूल इटावा के कैडेट्स के बीच पहुंच कर उन्हें अपने छात्र जीवन की याद आ गई। उन्होंने बच्चों को बधाई दी कि उनका चयन सैनिक स्कूल में हुआ है। उन्होंने छात्रों से कठोर परिश्रम के साथ अपन लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने की सीख दी। कैडेट्स के सवालों के उत्तर में एसएसपी संजय राय ने कहा कि कोई भी लक्ष्य इतना बड़ा नहीं होता कि उसे पाया ना जा सके, बस व्यक्ति को निरंतर परिश्रम करते रहना चाहिए। मैनपुरी सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल अग्निवेश पांडेय ने कैडेट्स को अच्छे पर्सनालिटी के टिप्स दिये। डीएफओ एके शुक्ला से पछा गया कि हर वर्ष करोड़ों पौधे रोपे जाते है फिर भी प्रदूषण नियंत्रण में नहीं आ रहा है, इसके उत्तर में उन्होंने कहा कि सभी स्तर के प्रयासो से हालात बदले हैं। हाल में अपने क्षेत्र की हरियाली में काफी सुधार हुआ है। उन्होने सभी से पौधरोपण अभियान में सहभागिता करने की अपील की।

वन महोत्सव में पौधों का हुआ वितरण

इस अवसर पर वन विभाग के सौजन्य से एक पौध भंडारा भी लगाया गया। इसमें विधायक सरिता भदारिया, जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी संजय वर्मा, कर्नल अग्निवेश पांडेय तथा डीएफओ एके शुक्ला द्वारा कैडेट्स व अन्य छात्रों को पौध वितरित किये गये। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने अपने अपने नाम से पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक आशीष भदौरिया व प्रधानाचार्य अविनाश चतुवेदी समेत दर्जनों शिक्षक व सैकडों छात्र उपस्थित रहे।

अभयवीर स्मृति कॉलेज में टैबलेट का वितरण

सोमवार का भी महाविद्यालय के छात्रों में टबलेट वितरण कार्यकम भी आयोजित किया गया। विधायक सरिता भदौरिया के हाथों से टेबलेट पाकर छात्रों में खुशी का ठिकाना ही रह।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...