इटावा के तीन शिक्षकों को देहरादून उत्तराखंड में किया सम्मानित

Share This

इटावा। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इटावा के विकासखंड ताखा के प्राथमिक विद्यालय नगला मके के सहायक अध्यापक रामजी शर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सोरो के सहायक अध्यापक अमित सिंह चौहान,बसरेहर के प्राथमिक विद्यालय थुलरई के सहायक अध्यापक सुमित दीक्षित को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु श्री देव सुमन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2024 सम्मानित किया गया।

7 जून को भारत के प्रमुख शिक्षाविदों,समाजसेवियों, कवियों,रचनाकारों व लेखकों के मध्य संगोष्ठी का आयोजन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रॉयल कैनन होटल में किया गया, जिसमें भारत के देश के सभी राज्यों में चल रही शिक्षा प्रणाली में सुधार, उच्च गुणवत्ता बच्चों का शिक्षा से जुड़ाव व नवाचार आदि विषयों पर मंथन किया गया। इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक एससीईआरटी उत्तराखंड कंचन देवराड़ी, सहायक निदेशक एससीईआरटी उत्तराखंड केएल बिजलव्यान,डायट प्राचार्य चमोली आकाश शाश्वत,केकड़ी राजस्थान प्रबोधक धर्मचन्द आर्य एवं विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित फाउंडर शिक्षा सागर फाउंडेशन शैलेश भाई प्रजापति एवं अंतरराष्ट्रीय समाज सेविका उत्तराखंड नंदी बहुगुणा शामिल हुए। समारोह का संचालन राजीव थपलियाल द्वारा किया गया। विदित हो कि उक्त शिक्षकों को पहले भी उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अलग अलग संस्थाओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। समारोह में उत्तराखंड के 49,उत्तर प्रदेश के 27, गुजरात के 23,बिहार के 17,हरियाणा के 11, राजस्थान के 9,पंजाब के 4, तेलंगाना के 3,केरल के 2 और महाराष्ट्र के 1 संपूर्ण भारतवर्ष से लगभग 152 शिक्षकों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशंसा पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी