Tuesday, November 11, 2025

नगर पालिका परिषद भरथना पुनः ओ0डी0एफ0 (डबल प्लस) घोषित

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- शासन द्वारा स्वच्छता के उत्कृष्ट कार्यों के अनुरूप सर्वेक्षण उपरान्त नगर पालिका परिषद भरथना को पुनः ओ0डी0एफ0 (डबल प्लस) घोषित किया गया है।

उक्त सम्बन्ध में पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के अन्तर्गत बीते माह अगस्त-सितम्बर में नगर में सर्वे हुआ था। जिसमें भारत सरकार की नामित टीम द्वारा सर्वे किया गया था। पालिका प्रशासन द्वारा आवश्यक मानक पूरे करने पर शासन द्वारा नगर पालिका परिषद भरथना को पुनः ओ0डी0एफ0 (डबल प्लस) घोषित किया गया है। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छता के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जनहित के कार्यों की विशेष जरूरत है। जिनका विशेषतया ध्यान रखा जाये। साथ ही पालिकाध्यक्ष श्री यादव के साथ अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने नगरवासियों से स्वच्छता में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नगरवासी घरों से निकलने वाला कूडा निर्धारित स्थान पर ही डालें, ताकि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन समय रहते समुचित सफाई व्यवस्था कर सकें। उक्त कार्य में प्रधान लिपिक योगेश कुमार दुबे, सन्तोष यादव, राजेन्द्र कुमार, आदित्य प्रताप सिंह, राहुल त्रिपाठी, मोहित यादव, अरविन्द सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, शिवम गुप्ता, अशोक यादव आदि कर्मचारियों का भी विशेष सहयोग रहा। फोटो- चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू (पूर्व की फोटो)।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...