बार एसोसियेशन भरथना के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बार एसोसियेशन भरथना के सम्पन्न हुए एकवर्षीय निर्वाचन के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। एल्डर्स कमेटी के द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गई।

सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर में स्थापित अधिवक्ता सभागार में बार एसोसियेशन भरथना का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे क्षेत्रीय सांसद जितेन्द्र दोहरे, विधायक प्रदीप यादव, विधायक राघवेन्द्र सिंह गौतम, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू के साथ उपजिलाधिकारी काव्या सी (आईएएस), तहसीलदार दिलीप कुमार, चकबन्दी अधिकारी की मौजूदगी में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, सदस्य रामकुमार यादव, राघवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र यादव, रामपाल सिंह राठौर ने बार एसोसियेशन भरथना के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिश्चन्द्र पाण्डेय व महामंत्री राकेश सिंह चौहान सहित सत्यप्रकाश यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरजीत सिंह उपाध्यक्ष, सुबोध यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कप्तान सिंह व रूपेन्द्र कुमार मंत्री, कृष्णकान्त श्रीवास्तव, प्रेम सिंह, रामस्वरूप यादव, बाबूराम यादव, विजयकृष्ण श्रीवास्तव, श्याममोहन यादव तथा गोविन्द मिश्रा, रघुवीर सिंह निषाद, विनय कुमार, सुबोध कुमार, सत्यभान सिंह कनिष्ठ सदस्य को पदीय शपथ दिलायी तथा आगन्तुक अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भेंट किये। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण, बैज अलंकरण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर सुधीर यादव, रामकृष्ण श्रीवास्तव, सुदामा लाल दोहरे, हरिओम दुबे, अशोक श्रीवास्तव, सुरेश यादव, रमेश चन्द्र यादव, सुमेध अवस्थी, अनुज पाण्डेय, प्रदीप तिवारी सहित समस्त अधिवक्ताओं व गणमान्यजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...