ससुराल गए युवक की पिटाई कर ससुरालियों ने पेड पर लटका कर मार दिया

Share This

ऊसराहार – ससुराल गए युवक की पिटाई कर ससुरालियों ने पेड पर लटका कर मार दिया लेकिन औरया पुलिस ने आत्महत्या मान शव का पोस्टमार्टम करा दिया हत्या का मुकदमा न लिखे जाने से नाराज ग्रामीणों ने जब म्रतक का शव गांव पहुचा तो उन्होंने शव ऊसराहार मे किशनी बिधूना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया अधिकारीयों के हस्ताक्षेप के बाद औरैया पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया तब जाकर तीन घंटे बाद जाम खुल सका घटना के पीछे पत्नी के दूसरे व्यक्ति से अबैध संबध बताए जा रहे हैं

ऊसराहार थाना क्षेत्र के आनंदपुर निवासी नीलेश पाल 22 वर्ष 17 नवंबर को अपनी ससुराल कटैया थाना इंदरगण जनपद कन्नौज गया था बताया जाता है ससुराल मे गोद भराई की रस्म के बाद नीलेश की पत्नी रूबी आनंदपुर निवासी देवेंद्र पाल व अपने भाइयो के साथ अपनी ससुराल पहुची और घर मे रखा जेबर व अन्य सामान व कुछ कागज लेकर वापस हो गयी जब नीलेश के पिता रविन्द ने रूबी से नीलेश की जानकारी ली तो रूबी ने कह दिया आता होगा मुझे पता नही इसके बाद रूबी अपने मायके वापस चली गई सोमबार को नीलेश का शव ससुराल कटैया गांव से कुछ दूर वेला थाना क्षेत्र के डगंरूआपुर के पास खेतो मे शीसम के पेड पर लटका मिला

सूचना पर नीलेश के पिता रविंद्र व ग्रामीण मौके पर पहुंचे पिता ने  तुरंत ही अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया और पुलिस से ससुरालवालों व गांव के ही देवेंद्र के विरूद्ध मुकद्दमा लिखाने की गुहार लगाते बताया उसके पुत्र की अबैध सबंधों के चलते हत्या की गई है लेकिन पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए मुकद्दमा नही लिखा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया देर रात शव औरैया से गांव आनंदपुर पहुचा तो सुबह सैकडों ग्रामीण एकत्रित हो गए वेला थाने मे हत्या का मुकदमा न लिखे जाने से नाराज नीलेश का शव लेकर ऊसराहार पहुच गए शव को तिराहे पर रखकर साढे नौ बजे जाम लगा दिया जाम की सूचना पाकर प्रशासन मे हडकंप मच गया
सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह सीओ विवेक जावला तहसीलदार मोहम्मद असलम मौके पर पहुच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण हत्या का मुकदमा लिखे जाने की मांग पर अड गए सीओ विवेक जावला ने वेला थानाध्यक्ष व एसपी से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी मौके पर बिधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने भी वेला थानाध्यक्ष से फोन पर बात कर मुकदमा दर्ज करने की अपील की मौके पर जिला पंचायत सदस्य गीतम पाल सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह जितेंद्र पाल भी पहुच गए बढते दबाव के बाद वेला थाने मे तीन घंटे बाद नीलेश की पत्नी रूबी ससुर महाबीर शाले राहुल व रोहित निवासी कटैया थाना इंदरगण जनपद कन्नौज एंव देवेन्द्र निवासी आनंदपुर थाना ऊसराहार के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया तब जाकर तीन घंटे बाद साढे बारह बजे जाम खुल सका

ब्लॉक प्रमुख चीनी यादव, ताखा मण्डल अध्यक्ष राहुल राज सिंह वर्मा, इस दौरान सीओ विवेक जावला सहित थानाध्यक्ष चौबिया मंसूर अहमद भरथना  इंस्पेक्टर इटावा महिला थाना अध्यक्ष यशोदा सिंह थानाअध्यक्ष भरेह प्रीति सेंगर सहित तमाम पुलिस वल मौजूद रहा थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया पूरा घटना उनके क्षेत्र की नही थी इसके बाद भी ग्रामीणों ने ऊसराहार मे जाम लगा दिया वेला पुलिस ने मुकदमा लिख लिया है जाम को हटवा दिया गया है

पांच बहनो के बीच अकेला भाई था नीलेश 

नीलेश बहुत ही गरीब था उसके पास कुल एक बीघा जमीन थी जिसमे उसने अपना मकान भी बना रखा है मकान भी प्रधान मंत्री योजना से बन पाया है अभी दो बहनो की शादी हुई है तीन बहनो शादी के लिए शेष है जिनमे दो बहनो की उम्र शादी के लिए हो रही है बहनो की शादी करने के लिए उसने कुछ दिन पहले ही एक आटो लिया था वह ऊसराहार के आसपास आटो चलाकर परिवार पाल रहा था अब नीलेश की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे मे है पिता रविंद्र बहुत ही सीधा है पूरा गांव नीलेश की मौते से दुखी हैं

रूबी से लव मैरिज कर शादी की थी नीलेश ने 

नीलेश की शादी लगभग दो वर्ष पहले ही हुई थी बताया जाता है शादी नीलेश और रूबी की मर्जी से ही हुई थी लेकिन स्वजनों के अनुसार रूबी  के अबैध संबध भी दूसरे व्यक्ति से हो गए थे जिसके बाद नीलेश को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करा दी गई
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी