आबकारी निरीक्षक ने छापा मार ताखा तहसील क्षेत्र मे संचालित शराब दुकानों का किया निरीक्षण

Share This

ऊसराहार – ताखा एंव ऊसराहार मे शराब की छह दुकानों पर तहशीलदार एंव आबकारी निरीक्षक ने छापा मारा ऊसराहार मे देशी व अंग्रेजी एंव वियर की दुकानों पर हो रही बिक्री यूनिक कोड के आधार पर नही की जा रही थी सभी दुकानों पर डिजिटल मशीने होने के बाद भी शराब की बिक्री को मशीन मे नही दर्शाया जा रहा था जबकि भरतिया मे इसी तरह तीनो दुकानों पर रखी डिजिटल मशीने ही खराब मिली है तहसीलदार ने सभी को नोटिस जारी कर मशीनों से बिक्र के निर्देश दिए हैं

दीपावली के त्योहार के मद्देनज़र गुरुवार को ताखा तहसील क्षेत्र मे तहशीलदार ताखा मोहम्मद असलम एंव आबकारी निरीक्षक जितेंद्र श्रीवास ने शारब की दुकानों पर अचानक छापा मारा तो दुकानों पर तमाम खामियां मिली ऊसराहार मे संचालित अंगेजी शराब देशी शराब एंव वियर की दुकानों पर छापा मारा गया तो पता चल दुकानों पर शराब की बिक्री तो की जा रही है लेकिन उसका यूनिक बार कोड मे दर्ज अंको का कोई रिकॉर्ड ही दर्ज नही किया गया तहसीलदार मोहम्मद असलम ने बताया अब सभी देशी अंग्रजी शराब एंव वियर की दुकानों पर जो भी बोतलों की बिक्री होगी उसकी डिजिटल मशीनों मे रसीद काटकर बिक्री दर्ज की जाएगी बिक्री की गई शराब की बोतल मे दर्ज यूनिक कोड के अंको को भी बार कोड के आधार पर मशीन मे दर्ज किया जाएगा जिससे यह साफ होगा कि खरीदी गई बोतलों मे से कितनी बोतलों की बिक्री हो चुकी है जो बोतल दुकान मे स्टाक के रूप मे रखी है उनका मिलान भी दर्ज स्टाक के आधार पर किया जा सकता है लेकिन ऊसराहार की तीनो दुकानों पर मशीने सही सलामत रखी होने के बाद भी उनसे बिक्री की रसीदें न काटा जाना संदेह पैदा करता है इसलिए सभी दुकानों के संचालकों को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से बिक्री के दौरान ही डिजिटल मशीन से रसीदें काटने के निर्देश दिए हैं तहसीलदार ने भरतिया चौराहे पर भी अंग्रजी व देशी शराब एंव वियर की दुकानों पर छापा मारा इन दुकानों पर डिजिटल मशीनों को तो रखा गया था लेकिन तीनो दुकानों पर डिजिटल मशीनों से बिक्री नही हो रही थी जानकारी लेने पर बताया गया है तीनो दुकानों की मशीने खराब पडी है तहसीलदार ने तीनो दुकानों पर मशीनों को तत्काल मशीने दुरस्त कराने के निर्देश दिए हैं आबकारी निरीक्षक जितेंद्र श्रीवास ने बताया कुछ दिन पहले भरतिया मे अंग्रजी शराब की दुकान पर छापा मारा गया था उस समय स्टाक के सापेक्ष शराब की बोतलें दुकान पर काफी कम मिली थी इसलिए संचालक पर 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी