अध्यात्म की रोशनी दिखाकर युवाओं के जीवन से नशे का अंधेरा हटा रहे पातीराम पाल (जूना भैया)

Share This

अध्यात्म की रोशनी दिखाकर नशे का अंधेरा युवाओं के जीवन से हटाकर पातीराम पाल जूना भैया बन गये हैं, अब तक दो लाख पंद्रह हजार  लोगों को ॐ नमः शिवाय मंत्र की बीमा पालसी से जोडकर माता पिता की सेवा और नशा से छुटकारा दिला चुके जूना भैया मिसाल बन गये हैं उनकी संस्था से जुड़कर हरियाणा राजस्थान दिल्ली मध्य प्रदेश के युवा नशा छोड़कर सामान्य जीवन जीना शुरू कर चुके हैं। जूना भैया की यह वीमा करते समय व्यकित को वह एक रूपए का सिक्का पोलसी के रूप में देते हैं और प्रीमियम के रूप मे व्यकित को ओम नमः शिवाय का जाप करना पडता है ।

ताखा तहसील क्षेत्र के गांव बहादुर पुर निवासी पातीराम पाल वर्ष 2008 से  से ॐ नमः शिवाय नाम से बीमा की एक अनोखी पॉलिसी चला रहे हैं यह एक ऐसी बीमा संस्था है जंहा किस्त के रूप में व्यकित को प्रतिदिन कम से कम 11 बार ॐ नमः शिवाय का जप करना है और गारंटी के नाम पर माता पिता की सेवा करने का प्रण लेना होता है लोगों को जोड़ने से पूर्व वह किसी भी तरीके के नशा से दूर रहने की शपथ दिलाते हैं और माता पिता की सेवा का संकल्प पत्र भरवाते है जब व्यक्ति इसके लिए तैयार हो जाता है तब उसे ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप करने का वचन भरवाते है इस दौरान वह ॐ नमः शिवाय जाप की संख्या व व्यक्ति द्वारा दिए गये वचन को डायरी में नोट कराकर हस्ताक्षर भी करवाते हैं जिससे जो भी व्यक्ति संस्था का सदस्य बनता है उसे अपना संकल्प प्रतिदिवस याद वना रहता है।

कृषि कंपनी में निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले पातीराम पाल अपने सरल स्वभाव के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय हो गये अध्यात्म के जूने से नशे की बुराई छुड़वाने के कारण लोगों ने उनका नाम जूना भैया रख दिया इस बारे में पातीराम पाल बताते हैं कि वह संस्था से जोड़े गये व्यक्ति से कुछ भी नहीं मांगते हैं वल्कि एक रूपए का एक सिक्का संकल्प लेने वाले व्यक्ति को देते हैं जिसे वह हजारी सिक्का बोलते हैं अब तक वह दो लाख चार हजार नौ सौ सत्तर  लोगों को अपनी संस्था से जोड़ चुके हैं और लोगो को एक एक सिक्के के रूप में इतने ही रूपए वांट चुके हैं ।

आज कई जनपदो मे जूना भैया हजारो परिवारो को इस आध्यात्मिक वीमा पालिसी से जोडकर उनके घर उजडने से बचा चुके हैं और तमाम बुजुर्ग अपने बेटों को सही मायने मे बुढापे की लाठी भी समझने लगे हैं जूना भैया गरीब कन्याओं की शादी में भी लोगो को मदद करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं जूना भैया के पास अब तमाम डायरी एकत्रित हो गई है जिनमे सभी पालसी धारकों की पूरी जानकारी रहती है समय समय पर वह पालसी धारक को फोन कर बचन याद दिलाकर माता पिता की सेवा के लिए प्रेरित भी करते रहते हैं जिस तरह वीमा पालसी की प्रीमियम रकम के अनुसार कम ज्यादा होती है उसी तरह जूना भैया की ओम नमः शिवाय की इस पालसी मे कम से कम 11 और अधिकतम 251 बार प्रीमियम के रूप में ओम नमः शिवाय का जाप करना होता है

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

करूणाजनक घटना रही ‘नगला ढकाऊ’ का गोली कांड

इस आन्‍दोलन की चि‍र स्‍मरणीय, कि‍न्‍तु करूणाजनक घटना थी ‘नगला ढकाऊ’ का गोलीकांड। जि‍समें तीन व्‍यक्‍ि‍त पुलि‍स को गोली के शि‍कार हुए।यह गोलीकांड 10...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी