नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ कर धड़ल्ले से कर रहे ओवर लोड व अवैध खनन का खेल 

Share This

इटावा–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में जहां कानून व्यवस्था की दुहाई दी जाती है तो वहीं जनपद में कुछ लोग कानून व्यवस्था व नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं आए दिन देखने को मिलता है ओवरलोड वाहन की चपेट में आने से कई दुर्घटनाएं हो जाती हैं लेकिन दुर्घटना के बाद उन गाड़ियों के नंबर नहीं ले पाते हैं कारण है इन दिनों जनपद की सड़कों पर ओवरलोड वाहन पर नंबर प्लेटों के साथ छेड़छाड़ कर देते हैं और धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों को सड़कों पर दौड़ाते हैं।

आपको बताते चलें एक वर्ष पर यू पी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जनपद से होकर निकल रहे थे तब हाईवे पर खड़े ओवर लोड वाहनों को खड़े देखा तो नाराजगी जाहिर की और उन वाहनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे साथ ही एक ए आर टी ओ अधिकारी पर भी कार्यवाही की थी जिसके बाद ओवर लोड वाहन स्वामीओ में अफरा तफरी मच गई थी लेकिन फिर मामला जैसे के तैसा हो गया ।

जबकि सभी गाड़ियों के हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है जिन वाहनों ने अभी तक यह प्लेट नहीं लगवाई उस पर भी जुर्माना करने का प्रावधान है पहली वार पकड़े जाने पर 5 हज़ार तथा दूसरी बार वाहन पकड़े जाने पर दस हजार रुपए का जुर्माना का प्रावधान है साथ ही साथ वाहन को जप्त करने का भी नियम है लेकिन जनपद के मोरंग, गिट्टी की ओवर लोडिंग करने वाले वाहन ट्रक,डंपर नियमों को ताक पर रखकर वाहनों को हवा में उड़ाते देख जा रहे हैं आए दिन इसकी चपेट में आकर दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी ऐसे वाहनों पर कोई कार्यवाही करते नहीं नजर आते हैं। जब कोई बड़ी घटना हो जाती तब विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही शुरू कर देते है ।

जनपद में यू पी / एमपी  की सीमा पर चंबल पुल पर हाई क्वालिटी के कैमरे लगवाए गए हैं जिससे ऐसे वाहनों के चालान करने की प्रक्रिया पूर्व में ही शुरू की जा चुकी है लेकिन ओवर लोड वाहन स्वामी इन कैमरों को चकमा देने के लिए नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ कर वाहनों को निकालते हैं जिससे कैमरे उन वाहनों की नंबर प्लेट को रीड नहीं कर पाते हैं और प्रशासन को चकमा देने में सफल होते हैं।

इटावा जनपद के आरटीओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया विभाग द्वारा अप्रैल माह में करीब 60 वाहनों से तीन लाख रुपए का शमन शुल्क वसूला गया वहीं मई में 97 वाहनों से 4 लाख 85 हजार रूपए का शमन शुल्क वसूला गया साथ ही यह निर्देश दिए गए हैं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पहन पर लगवाना अनिवार्य है लगातार कार्रवाई के दौरान ऐसे वाहनों को चिन्हित किया जा रहा है और उन पर कड़ी कार्रवाई भी जारी है वित्तीय वर्ष में लगभग 157 ऐसे वाहनों पर विभाग द्वारा कार्यवाही की जा चुकी है और आगे भी यह कार्यवाही जारी है। चैकिंग के दौरान ऐसे वाहनों कार्यवाही लगातार जारी है।
ओवर लोड वाहनों की वजह से एक बार पुन: चंबल पुल छतीग्रस्त हो गया जिसके चलते जिला अधिकारी अवनीश कुमार राय ने 8 जून की रात्रि से पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...