Saturday, December 6, 2025

एक मकान में एक साथ निकले सात फ़ीट लम्बे दो घोड़ा पछाड़ सांप,सर्पमित्र ने किया रेसक्यू

Share This

इटावा । फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एकता कॉलोनी में देर रात्रि एक ही घर में लगभग 7 फ़ीट लम्बे दो घोड़ा पछाड़ सर्प उमेश कुमार के घर में एक किचिन में रखे फ्रिज के नीचे और एक सर्प डबल बैड के किनारे छुपकर बैठ गया था । किचिन में सर्प के दिखाई देने की सूचना मकान मालिक उमेश कुमार व उनके मित्र डॉ अमित गंगवार ने वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को फोन पर दी । सूचना मिलते ही डॉ आशीष मौके पर पहुंचे और 10 मिनट में ही उस सर्प को काबू कर सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया तभी कुछ देर बाद ही एक अन्य घोड़ा पछाड़ सर्प भी बेडरूम के नीचे दिखाई दिया जिसे देखकर उमेश बेहद ही डर गए और वहीं घबराकर जोर से रोने लगे तत्पश्चात उसे भी सुरक्षित पकड़ कर उन्हे व उनके परिवार को भयमुक्त कर दोनो सर्पों को उनके प्राकृतवास में लेजाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के मौके पर डॉ आशीष द्वारा जनमानस को जहरीले सर्प दंश के इलाज के बारे में बताया गया। मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने वहां उपस्थित सभी लोगों को जानकारी देते हुये बताया कि,आपके यहां निकला यह सर्प विषहीन घोड़ा पछाड़ (चूहा साँप) है जिसे जन्तु वैज्ञानिक भाषा मे प्टयास म्यूकोसा कहते है एवं इस विषहीन सर्प से किसी को कोई नुकसान भी नही होता है और विशेष बात यह है कि, यह एक पर्यावरण एवम किसान मित्र सर्प होता है अभी इस समय गर्मी शुरू होते ही ये सभी सर्प हाईबरनेशन के बाद ही एक्टिव हो गए है व जीवित रहने के लिये कोई सुरक्षित जगह तलाश रहे है। फिर भी यदि कभी किसी को कोई जहरीला सर्प काट ले तो कृपया तत्काल ही बिना समय गंवाये ही मरीज को तत्काल ही उचित जगह पर दूर दूर हल्के से दो बन्ध लगाकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाकर कमरा नंबर तीन में एडमिट करायें और एंटीवेनम लगवाएं क्यों कि जहरीले सर्प (कोबरा करैत) के काटने के बाद झाड़ फूंक कराना हमेशा ही जानलेवा साबित होता है। ज्ञात हो कि, जनपद इटावा में डॉ आशीष द्वारा चलाये जा रहे सर्पदंश जागरूकता अभियान का एक बड़ा असर हो चुका है कि, लोगों ने सर्पों या वन्यजीवो को बिल्कुल मारना ही छोड़ दिया है। और सीधे ही डॉ आशीष को रेस्क्यू की सूचना देने लगे है। विदित हो कि डॉ आशीष जनपद इटावा में डायल 112 पुलिस सेवा व वन विभाग के सहयोग से सर्प रेस्क्यू कर लोगों की और वन्यजीवों की सहायता कर उनकी अमूल्य जान लगातार बचा रहे है।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी