थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम सारंगपुरा में बीहड़ में मिला शादीशुदा प्रेमिका और प्रेमी का शव

Share This

इटावा:- इटावा के बीहड़ में एक प्रेमी और उसकी शादीशुदा प्रेमिका का शव मिला है। महिला का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका हुआ था। वहीं युवक का शव जमीन पर पड़ा था। उसके गले में भी रस्सी बंधी थी। महिला ने शूट पहन रखा था और उसकी मांग में हल्का-सा सिंदूर भी लगा था।

 

बीहड़ के पास से निकलने वाले ग्रामीण बदबू आने पर जब जंगल के अंदर गए, तो दोनों के शव दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना मामला थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम सारंगपुरा के बीहड़ का है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों के शव मिले हैं।

दोनों के शव मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर इटावा और कानपुर की फॉरेंसिक टीम जांच कर रही थी। पुलिस के मुताबिक दोनों के शव पुराने हैं। आशंका है कि दोनों ने सुसाइड किया है। प्रेमिका का नाम कल्पना निषाद (23) है। प्रेमी का नाम अनुज कुमार (19) है। प्रेमी-प्रेमिका बकेवर इलाके के दिलीपनगर की मड़ैया के रहने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। प्रेमिका की 4 मई को जालौन में शादी हुई थी। उसके बाद की रस्म अदा करने वह अपने मायके आई थी। मायके से ही वह अपने प्रेमी के साथ 24 मई गायब हो गई थी। दोनों के परिवार वालों ने पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया था।

युवक के पिता का कहना है, “मेरा बेटा 24 मई को घर से अचानक से गायब हो गया था। हम लोगों ने हर जगह उसको ढूंढा था, लेकिन वह कहीं नहीं मिला था। उसी रात हमें पता चला था कि गांव की कल्पना भी गायब है। उसकी शादी 26 दिन पहले ही हुई थी। पर हम लोगों को ये नहीं पता था कि दोनों एक साथ कहीं चले गए हैं।

कभी बेटे ने हमें इसके बारे में कुछ नहीं बताया। हम लोगों ने तो दोनों को कभी बात करते भी नहीं देखा था । मेरा बेटा तो कल्पना की शादी में भी गया था। कल्पना बेटे से उम्र में भी बड़ी थी। पता नहीं कब इन दोनों में ये सब हो गया। जो इनको ये कदम उठाना पड़ा। हमें तो गांव के लोगों ने बताया कि बीहड़ में तुम्हारे बेटे का शव मिला है। ये बात सुनकर हम लोग तो बहुत दुखी हो गए। मैं तो किसानी करता हूं। बेटा ही मजदूरी करके घर चला रहा था।” अब वो सहारा भी चला गया।

परिवार के बयान लेने के बाद जांच की जाएगी इस मामले में SSP संजय कुमार का कहना है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका की पहचान हो गई है। परिवार के लोग भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे हैं।

महिला की शादी 26 दिन पहले ही हुई थी। उसके बाद उसने प्रेमी के साथ सुसाइड किया है। हम लोगों को मौके से कुछ चीजें मिली हैं। हमने उनको सील कर दिया है। परिवार के लोगों के बयान लेने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी