Thursday, December 11, 2025

हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म होते ही जय श्रीराम के उद्घोषों से समूचा मन्दिर प्रांगण गुंजायमान हो गया। सैकडों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने दशरथनन्दन प्रभु श्रीराम का पूजन अर्चन कर सर्वकल्याण की कामना की।

कस्बा के विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) परिसर में स्थापित रामदरबार मन्दिर पर रामनवमी का पर्व बडे ही श्रद्धाभाव व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही इस मौके पर संगीतमयी सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन भी किया गया। शुक्रवार की दोपहर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म होते ही घण्टा, शंख आदि संगीतमयी ध्वनियों के बीच जय श्रीराम के जयघोषों से समूचा मन्दिर प्रांगण गुंजायमान हो गया। मौजूद श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने आचार्य राहुल दीक्षित द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रभु राजाराम का पूजन अर्चन कर उनके जन्मोत्सव की खुशियां बांटकर सर्वकल्याण की कामना की। इससे पूर्व मन्दिर परिसर में स्थापित जगतजननी माँ दुर्गा के मन्दिर में भी पूजा पाठ के साथ कन्याभोज कराया गया।

वहीं मन्दिर प्रांगण में रामनवमी से प्रारम्भ होने वाली श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह का भी कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हो गया। पीताम्बर पहने महिलाओं ने अपने-अपने सिर पर कलश धारण करके विधिवत मन्दिर परिसर का भ्रमण कर जल भरने के उपरान्त कथा पाण्डाल में कलशों की स्थापना करवायी। तदुपरान्त सरस कथावाचक आचार्य देवीप्रसाद तिवारी के मुखारबिन्दु से कथा का रसपान कराया गया। इस मौके पर प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, डा0 अजय दुबे, सुरेश कुशवाह, संजीव श्रीवास्तव, दीपू दीक्षित, रूद्रपाल भदौरिया, परीक्षित सत्यपाल सिंह जादौन, बृजपाल सिंह जादौन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो-

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...