भरथना को दूसरी ट्रेन की सौगात देने पर सांसद का हुआ स्वागत

Share This

भरथना,इटावा। बीते कई वर्षों से चल रही क्षेत्रीय जनता की माँग पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व इटावा के सांसद प्रो०रामशंकर कठेरिया ने शनिवार को इटावा-आगरा मैमो पैसेंजर का फफूंद रेलवे स्टेशन तक विस्तारीकरण करवाकर आम जनमानस को एक ट्रेन की और सौगात दी है। जबकि इससे पूर्व भी उनके द्वारा सर्वप्रथम आगरा-लखनऊ इण्टरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस व कानपुर-फफूंद मैमो का इटावा जंक्शन तक विस्तारीकरण कराया गया था। बाबजूद इसके कोरोना काल में बन्द ट्रेनों के पुनः भरथना रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए परेशान क्षेत्रीय जनता लगातार माँग कर रही है।

बताते चलें कि इटावा-आगरा मैमो पैसेंजर ट्रेन के विस्तारीकरण उपरान्त रेलवे द्वारा जारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते क्षेत्रीय सांसद प्रो० रामशंकर कठेरिया ने शनिवार को इटावा जंक्शन से उक्त ट्रेन को झण्डी दिखाकर फफूंद रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। उक्त स्पेशल ट्रेन में सवार होकर सांसद प्रो०रामशंकर कठेरिया दोपहर करीब 1 बजे भरथना रेलवे स्टेशन पर पहुँचे,जहाँ पार्टी समर्थकों व अन्य गणमान्यजनों ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत सम्मान किया। अब उक्त ट्रेन आगामी 29 जनवरी रविवार से विधिवत फफूंद रेलवे स्टेशन से प्रातः 4 बजे चलकर 4:50 बजे भरथना रेलवे स्टेशन पर ठहराव करके आगरा कैण्ट तक के लिए संचालित होगी तथा वापसी में आगरा कैण्ट से चलकर रात्रि 9:19 बजे भरथना रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। उक्त ट्रेन के संचालन से नगर व समेत क्षेत्रीय लोगों को आगरा तक आवागमन करने में बेहद सुविधा उपलब्ध होगी।
ज्ञातव्य होकि बीते कोरोना काल के दौरान भरथना रेलवे स्टेशन पर महानन्दा,मुरी,संगम व लिंक एक्सप्रेस का ठहराव समाप्त होने के कारण भरथना रेलवे स्टेशन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उक्त ट्रेनों के पुनः ठहराव समेत गोमती एक्सप्रेस के ठहराव के लिए क्षेत्रीय समाजसेवी व अन्य यात्रीगण लगातार जनप्रतिनिधि व रेल मंत्री समेत रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजकर पुरजोर माँग कर रहे हैं। शनिवार को भी सौंपे गये ज्ञापन के सम्बन्ध में सांसद प्रो० कठेरिया ने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए कोरोना काल में बन्द हुई ट्रेनों का भरथना रेलवे स्टेशन पर पुनः ठहराव बहाल कराया जायेगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत समेत हरिओम दुबे, श्रीभगवान पोरवाल, आशीष चैहान,धर्मेन्द्र कुशवाह,नेक्से पोरवाल, निशान्त पोरवाल,प्रहलाद यादव,अंकुर अग्रवाल, लउआ सिन्धी,नवनीत गुप्ता सहित सैकडों लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी