निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में हुआ 178 मरीजों का परीक्षण, 35 के होंगे ऑपरेशन

Share This

इटावा। स्वनामधन्य समाजसेवी एवं पूर्व प्राचार्य स्व. शिव सेवक तिवारी तथा स्व. स्नेहलता तिवारी की स्मृति में श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर के द्वारा बहेड़ा रोड, महेवा स्थित एसएस कॉम्प्लेक्स में रविवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें 178 लोगों का परीक्षण हुआ। इनमें 35 मरीज ऑपरेशन हेतु चिन्हित किए गए।

इससे पूर्व स्व. तिवारी दंपत्ति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राहतपुर चिकित्सालय के निदेशक राजेंद्र दीक्षित ने कहा कि स्व. शिवसेवक तिवारी जी एक पुण्यात्मा व्यक्ति थे, जिनका पूरा जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। हर सहाय पाठक ने कहा कि प्राचार्य होते हुए उन्होंने गरीब छात्रों की सदैव मदद की और अपने गांव बहेड़ा से भी हमेशा जुड़े रहे। महेश तिवारी अलकापुरी, ब्रजराज पांडेय, केके त्रिपाठी, डा. ए के शुक्ला, सुरेंद्र तिवारी, घनश्याम तिवारी, प्रकाश उपाध्याय, विनोद त्रिपाठी, आचार्य महेश तिवारी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर के आयोजक अरविंद तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस शिविर में नेत्र संबंधी सभी रोगों का परीक्षण अस्पताल के कुशल चिकित्सक डा. आरकेएस भदौरिया, डा. आर एस शुक्ला एवं डा. दीप्ति जोशी के द्वारा अपनी चिकित्सीय टीम के साथ निशुल्क किया गया, साथ ही चश्मे की जांच एवं दवाइयों का वितरण भी निशुल्क हुआ । इनमें 35 मरीज मोतियाबिंद के आपरेशन हेतु चिन्हित हुए उनके ऑपरेशन अस्पताल के अनुभवी नेत्र सर्जनों डा. राहुल सिंह तथा डा. आरकेसी गुप्ता द्वारा राहतपुर चिकित्सालय में किए जायेंगे।

शिविर को सफल बनाने में अनुपम तिवारी का सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी