Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेमिशन शशक्तिकरण के तहत महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शशक्तिकरण के तहत महिलाओं को किया जागरूक

जसवंतनगर: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में किया गया जागरूक।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता के दृष्टिगत चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा विशेष दल का गठन किया गया है इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर अतुल प्रधान व महिला सुरक्षा विशेष दल थाना जसवंतनगर द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कैस्त पहुंचकर* बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया जिसमें महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को पुलिस द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर- 1090, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 181, यूपी 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर उक्त नंबर या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया ।

 

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें