संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में पिछले एक सप्ताह से चल रही इंटर हाउस खेल प्रतियोगिताओं में हजारों विद्यार्थियों ने केरम, चेस और बैडमिंटन में भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को तीन वर्गों में बाँटा गया: कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12। विभिन्न हाउसों के बीच मुकाबलों में विद्यार्थियों ने खेल कौशल, एकाग्रता, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय दिया।
संत विवेकानंद स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन करता रहा है। प्रधानाचार्य निदेशक डॉ. आनंद के निर्देशन में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य निदेशक डॉ. आनंद ने सम्मानित किया। संस्था के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेलों को सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में वरिष्ठ खेल शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, नवेंदु त्रिपाठी, जे.एस. गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, गोविंद राठौर, मुहम्मद फ़ारिक, डी.पी. सिंह, दीपिका यादव एवं संध्या श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)