तिर्वा में कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, तेज प्रताप यादव ने 2027 चुनाव की तैयारी का आह्वान

Share This

तिर्वा (कन्नौज) में समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाग लिए और मुख्य अतिथि करहल विधायक तेज प्रताप यादव को पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंडाल समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। सम्मेलन का संयोजन तिर्वा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल ने किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी निर्धन, किसान, नौजवान, वंचित और शोषित वर्ग की आवाज है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवाद की विचारधारा को मजबूत होते देखा। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, घर-घर समाजवादी विचारधारा पहुँचाने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं और उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

तेज प्रताप यादव ने बताया कि 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने रोजगार, किसानों के सम्मान, महिलाओं की सुरक्षा और प्रदेश के विकास के मुद्दों पर समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सम्मेलन के संयोजक अनिल पाल ने कहा कि तिर्वा की जनता ने सम्मेलन के माध्यम से साबित कर दिया है कि यह क्षेत्र समाजवाद का मजबूत गढ़ है। उन्होंने बताया कि तिर्वा का प्रत्येक कार्यकर्ता 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है और सभी कार्यकर्ता मिलकर तिर्वा विधानसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। इस अवसर पर सुनील कुमार गुप्ता मुन्ना भैया, कल्याण सिंह दोहरे, श्याम सिंह यादव, बजरंग सिंह चौहान, बबल राठौर, देवेश शर्मा, नेम सिंह यादव, मनीष यादव डम्पी, देवानंद पाल, देशराज पाल, मनोज यादव, जसवंत यादव, रवि यादव, अनुराग पाल, कुलदीप यादव, अवधेश यादव, विजय वर्मा, अंगूरी धारिया, अन्नपूर्णा राजपूत, उमाशंकर बेरिया, सौरभ रत्न, सत्येंद्र पाल, बंटी गिहार, इंद्रेश यादव, नसीम गुरु जी, राजेश यादव, रमेश यादव प्रधान, महिपाल सिंह, रामरतन प्रजापति, गोविंद कुशवाहा और लालता सविता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

जब गांधी और नेहरू इटावा आए, आजादी के आंदोलन को मिली नई गति

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा भी राष्ट्रीय आंदोलन की गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा। इटावा नगर के साथ जिले के प्रमुख कस्बों और...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...