टीडीबी-डीएसटी ने नियोसीकर मेटल्स के साथ आरडीआई फंड के अंतर्गत खनिज पर समझौता किया

Share This

टीडीबी-डीएसटी ने नियोसीकर मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ आरडीआई फंड के अंतर्गत एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में विस्तार के साथ महत्वपूर्ण खनिजों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। इस बढ़ती मांग के साथ इन रणनीतिक संसाधनों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट तथा उपयोग की अवधि पूरी कर चुकी बैटरियों से उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट का समाधान करना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय चुनौती के रूप में सामने आ रहा है।

इस समझौते के अंतर्गत ई-अपशिष्ट और लिथियम-आयन बैटरी अपशिष्ट के पुनर्चक्रण के माध्यम से महत्वपूर्ण धातुओं के निष्कर्षण की स्वदेशी तकनीक के विकास और व्यावसायीकरण में सहायता प्रदान की जाएगी। परियोजना की कुल लागत 20 करोड़ रुपये है, जिसमें से 10 करोड़ रुपये आरडीआई फंड के तहत स्वीकृत किए गए हैं और यह वित्तीय सहायता वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय ऋण के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

नियोसीकर मेटल्स एक एकीकृत और पेटेंट प्राप्त पुनर्चक्रण प्रक्रिया विकसित कर रही है, जो ई-अपशिष्ट और लिथियम-आयन बैटरी अपशिष्ट दोनों के प्रसंस्करण के लिए तैयार है। इसका उद्देश्य इन जटिल अपशिष्ट स्रोतों से मूल्यवान धातुओं और बैटरी सामग्रियों को पुनः प्राप्त करना है। परियोजना का लक्ष्य तकनीक के प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर (टीआरएल) को स्तर 5 से स्तर 9 तक बढ़ाना है, जिससे इसे व्यावसायिक स्तर पर लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड के सचिव राजेश कुमार पाठक ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा और उन्नत प्रौद्योगिकियों की दिशा में भारत के परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित और सतत उपलब्धता आवश्यक होगी। नियोसीकर मेटल्स के अधिकृत प्रतिनिधि ने कहा कि आरडीआई फंड के अंतर्गत टीडीबी से मिलने वाला सहयोग हमारी तकनीक को व्यावसायिक स्तर पर लागू करने की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायता करेगा।

यह साझेदारी संसाधनों की पुनर्प्राप्ति के क्षेत्र में स्वदेशी क्षमताओं के निर्माण के प्रयासों को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन देगी और भारत की बढ़ती चक्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान करेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

199 विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

[etawahlive_directory_widget]

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...