प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 2026: विज्ञान से सशक्त भारत की प्रकृति-आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था

Share This

प्राकृतिक चिकित्सा धीरे-धीरे अपने पारंपरिक स्वरूप से आगे बढ़कर वैज्ञानिक अनुसंधान, नैदानिक मूल्यांकन और निवारक स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्थित प्रणाली बन रही है। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, मोटापे, तनाव और स्वस्थ वृद्धावस्था पर बढ़ते ध्यान के बीच पोषण, प्राकृतिक उपचार पद्धतियों और जीवनशैली सुधार पर आधारित प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व फिर से बढ़ रहा है।

9वां राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 18 नवंबर 2026 को कर्नाटक के नागमंगला स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत’ रखी गई है।

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य संवर्धन, रोगों की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में इसकी भूमिका को प्रोत्साहित करना है।

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा हमें जीवनशैली, प्रकृति और समग्र स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को समझने के लिए प्रेरित करती है।

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा की विश्वसनीयता और इसके व्यापक उपयोग को सुदृढ़ करने के लिए वैज्ञानिक सत्यापन अत्यंत आवश्यक है।

केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान समपदस्‍थ- समीक्षित शोध पत्रिकाओं में विभिन्न शोध पत्र प्रकाशित किए। आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली पांच अनुसंधान परिषदों ने सामूहिक रूप से 653 शोध पत्र प्रकाशित किए। परिषद की देशभर में 22 इकाइयां भी संचालित हैं।

भारत में प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित संस्थागत बुनियादी ढांचे का भी विस्तार हुआ है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की शिक्षा और अनुसंधान के लिए समर्पित स्नातकोत्तर संस्थानों के साथ-साथ हरियाणा के झज्जर और कर्नाटक के नागमंगला में 200 बिस्तरों वाले योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल स्थापित किए गए हैं। पुणे स्थित राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के निसर्ग ग्राम में स्थापित बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज कॉलेज, केंद्र सरकार के अंतर्गत स्थापित इस प्रकार का पहला महाविद्यालय है। यह संस्थान शैक्षणिक एवं नैदानिक प्रशिक्षण, अनुसंधान-आधारित शिक्षा और प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से इस इकोसिस्‍टम को और सुदृढ बना रहा है।

पुणे स्थित राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान ने एक समर्पित अनुसंधान विभाग और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग में पंजीकृत संस्थागत नैतिकता समिति के माध्यम से अपने अनुसंधान ढांचे को और मजबूत किया है। प्रमुख पहलों में अनुसंधान पद्धति संबंधी कार्यशालाएं, गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस प्रशिक्षण, अवलोकनात्मक अध्ययन, व्यवस्थित समीक्षा और सहयोगात्मक अनुसंधान शामिल हैं।

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा की वैज्ञानिक आधारशिला को सुदृढ करने, संस्थागत क्षमता का विस्तार करने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1966 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...