विशालकाय प्रांगण में उच्च सिंहासन पर विराजेगीं माँ भगवती

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- आकर्षक साज-सज्जायुक्त विशालकाय प्रांगण में भव्य व ऐतिहासिक उच्च सिंहासन पर विराजमान होकर महिषासुर मर्दनी माँ जगतजननी जगदम्बा भक्तों को दर्शन देंगी। संगीतमयी ध्वनियों के साथ सांय सम्पन्न होने वाली पंच आरतियों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन सामूहिक रूप से माँ दुर्गा का आवाहन कर स्तुति करेगें। उक्त धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां अन्तिम चरण में हैं।

 

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित राजाराम पीतल वालों के हाता में श्री नवदुर्गा पूजा समिति (रजि0) भरथना के तत्वाधान में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर दस दिवसीय भव्य व ऐतिहासिक 30वाँ श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक किया जायेगा तथा माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन 20 अक्टूबर को होगा। महोत्सव स्थल पर मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त धार्मिक अनुष्ठान के चलते भवन की साज-सज्जा, पूजन, यज्ञशाला, प्रसाद वितरण सहित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। साथ ही डेकोरेशन व साउण्ड की व्यवस्था भी चाक-चौबन्द है। उक्त श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारम्भ 11 अक्टूबर को 108 मंगल कलश यात्रा के नगर भ्रमण के साथ महोत्सव प्रांगण में सांय कलशों की स्थापना व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माँ के प्रथम दिवस के स्वरूप के भव्य कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जायेगें। तदुपरान्त संगीतमयी ध्वनियों के बीच सम्पन्न होने वाली पंच आरतियों में श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन सामूहिक रूप से जगत जननी माँ दुर्गा का आवाहन करेगें। तैयारियों के दौरान अध्यक्ष सोनू मिश्रा (डीलर), कोषाध्यक्ष विपिन पोरवाल, महामंत्री ओमजी पोरवाल, रोहित गुप्ता, शैलेन्द्र पोरवाल, रितिक पोरवाल, भरत पोरवाल, नेक्से पोरवाल, हरिओम दुबे, राहुल चौरसिया, दीपू अवस्थी सहित सभी समिति पदाधिकारी लगे हुए थे।

वहीं कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर भी शारदीय नवरात्रि पर पीठाधीश्वर श्याम सुन्दर चौरसिया के संयोजकत्व में आयोजित होने वाले भव्य श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव की सभी तैयारियां अन्तिम चरण में है। बाहर के कारीगरों द्वारा अत्याधुनिक बिजली, फूलों आदि की साज-सज्जा की जा रही है। जहाँ उच्च सिंहासन पर विराजमान माँ दुर्गा के सम्मुख श्रद्धालु भक्तजन प्रत्येक सांय संगीतमयी ध्वनियों पर सम्पन्न होने वाली आरती व भजन के माध्यम से माँ का गुणगान करेगें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा की एक कलम, पांच दशक और अनगिनत कहानियां — वेदव्रत गुप्ता

किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसकी उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि उस लंबी यात्रा से होती है जिसमें संघर्ष, अनुभव, निरंतरता और समाज के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...