विभिन्न प्रस्ताव स्वीकृत उपरान्त सम्पन्न हुई नगर पालिका की बोर्ड बैठक

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार को चैयरमेन अजय कुमार यादव गुल्लू की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आहूत की गयी।

आयोजित बैठक में सर्वप्रथम लिपिक आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया के द्वारा गत बोर्ड बैठक की कार्यवाही पढ़कर बोर्ड के समक्ष सुनाई गई, जिस पर चर्चा एवं विचार विमर्श उपरान्त स्वीकृति प्रदान की गयी तथा गत माहों का आय-व्यय पढ़कर बोर्ड के समक्ष रखा गया। जिस पर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। तदुपरान्त अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा शासन के निर्देशानुसार नगर में विकास कार्य कराये जाने हेतु मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना व अन्य योजनाओं में कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया। विचार विमर्श उपरान्त प्रस्ताव स्वीकृत हुये।

साथ ही नगर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने, पथ प्रकाश, पेयजल व्यवस्था पूर्ण रूप से कराये जाने के प्रस्ताव भी स्वीकृत हुये। नगर में सार्वजनिक स्थानों व सरकारी सम्पत्तियों से अतिक्रमण हटाने, अब्दुल हमीद की मूर्ति का सौन्दर्यीकरण कराने, नगर में विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत कार्य कराने एवं अत्यधिक बरसात होने के कारण नालों की सफाई कराये जाने, विभिन्न सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य कराये जाने, पथप्रकाश व्यवस्था हेतु 350 नग लाइटें, अन्य सामग्री व सफाई व पेयजल व्यवस्था हेतु विभिन्न सामग्री क्रय किये जाने का भी प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

वहीं सभासदों द्वारा कुछ कर्मचारियों की कार्यशैली एवं ड्यूूटी के दौरान लापरवाही व मदिरापान करने को लेकर भी मुद्दा उठाया गया, जिस पर अधिशाषी अधिकारी श्री मिश्रा द्वारा समुचित कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। पालिका कार्यालय में टैक्स का पेमेंट ऑनलाइन जमा कराने की व्यवस्था व स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छता कार्यक्रम निरन्तर चलाये जाने हेतु भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों की शीघ्रता से जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित पटल सहायक को निर्देशित किया।

बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष श्री यादव द्वारा नगर की पेजयल, पथ प्रकाश, सफाई व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से कराये जाने एवं जनहित के कार्यों को शीघ्रता से कराये जाने के लिये अधिशाषी अधिकारी एवं सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। बोर्ड बैठक में सभासद सीमा, मीरा, रीना देवी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, शिवा यादव, चॉदनी, बीरेन्द्र, पूजा देवी, गीता देवी, आलोक यादव, नीरज देवी, भीखम सिंह, राममूर्ति गुप्ता, रीना यादव, राजीव कुमार तिवारी, आरती यादव, प्रमेन्द्र कुमार, रोहित भंसाली, प्रबल कश्यप, शशांक यादव, सुशील पोरवाल, किरन पोरवाल, नूरबानों, रेखा देवी सभासद एवं मंगल सिंह भदौरिया, श्यामजी पोरवाल नेक्से, ममता गुप्ता, चरन सिंह चक, चन्द्रप्रताप दुबे नामित सभासद भी उपस्थित रहे। बोर्ड बैठक में आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह रावत, राहुल त्रिपाठी, शिवम गुप्ता, पंकज दुबे, राजीव सोलंकी, अशोक यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...