यूपीयूएमएस सैफई में एडीआर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This

सैफई। सेवा संकल्प पखवाड़ा एवं छठे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह-2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) सैफई के फार्माकोलॉजी विभाग स्थित एडवर्स ड्रग मॉनिटरिंग सेंटर (एएमसी) द्वारा ओपीडी संख्या-40 में एडवर्स ड्रग रिएक्शन (एडीआर) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दवाओं के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आलोक दीक्षित, प्रो. डॉ. सी.वी. सिंह, एएमसी समन्वयक प्रो. डॉ. आशा पाठक सहित रेजिडेंट चिकित्सक, डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी, मरीज एवं आमजन उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों की समय रहते पहचान एवं उनकी रिपोर्टिंग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान सुरक्षित एवं तर्कसंगत दवा उपयोग, संदिग्ध दुष्प्रभावों की सूचना स्वास्थ्य विशेषज्ञों तक पहुंचाने तथा फार्माकोविजिलेंस के माध्यम से दवा सुरक्षा की संस्कृति को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि एडीआर की समय पर रिपोर्टिंग से मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में मरीजों, तीमारदारों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को एडीआर रिपोर्टिंग और जिम्मेदार दवा उपयोग से संबंधित जानकारीपूर्ण पंपलेट वितरित किए गए। आयोजकों ने सभी से सुरक्षित दवाओं, जागरूक स्वास्थ्य सेवाओं और मजबूत फार्माकोविजिलेंस प्रणाली को बढ़ावा देने में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...