सेवा संकल्प पखवाड़ा में HPV टीकाकरण और परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता अभियान

Share This

सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) सैफई में सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा HPV टीकाकरण एवं परिवार नियोजन विषय पर जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में अस्पताल परिसर में किया गया, जिसमें मरीजों, उनके परिजनों एवं आमजन को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

अभियान के दौरान प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कल्पना कुमारी ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में HPV टीकाकरण की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) प्रगति द्विवेदी ने परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, उनके सुरक्षित उपयोग तथा लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन न केवल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि स्वस्थ, सशक्त और खुशहाल परिवार के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अभियान में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए लोगों को HPV टीकाकरण अपनाने तथा अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उपयुक्त परिवार नियोजन विधि का चयन करने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित लोगों ने भी स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।

यूपीयूएमएस सैफई द्वारा आयोजित यह जागरूकता अभियान स्वस्थ महिला, स्वस्थ परिवार और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अपनाने का आह्वान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...