स्वस्थ बचपन और स्वच्छ जीवन का संदेश लेकर स्कूल पहुंची यूपीयूएमएस नर्सिंग फैकल्टी

Share This

सैफई। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई की फैकल्टी ऑफ नर्सिंग द्वारा कम्पोजिट स्कूल नगला सुभान, सैफई में विशेष आउटरीच गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करते हुए उनके बुनियादी स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए।

आयोजित स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के दौरान बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। नुक्कड़ नाटक और स्किट के माध्यम से हाथों की साफ-सफाई, मुख एवं दंत स्वच्छता, नाखूनों की देखभाल तथा दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन तथा फैकल्टी ऑफ नर्सिंग की डीन प्रो. बीजी बीजू के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास भास्कर का विशेष सहयोग रहा। वहीं श्री प्रमोद कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं श्री अंकित राज, डेमॉन्स्ट्रेटर ने गतिविधियों का समन्वय किया।

कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना की।

विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों का विकास करना स्वस्थ समाज की नींव को मजबूत करता है। साथ ही इस प्रकार की गतिविधियां नर्सिंग विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं और स्कूल हेल्थ कार्यक्रमों का व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करती हैं।

यूपीयूएमएस सैफई की यह पहल सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी है, जो स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...