छठवें राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह में ADR जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This

इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) सैफई के फार्माकोलॉजी विभाग स्थित एडवर्स ड्रग मॉनिटरिंग सेंटर (AMC) द्वारा छठवें राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह 2026 के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में एडवर्स ड्रग रिएक्शन (ADR) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन और स्वास्थ्यकर्मियों को दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं की पहचान एवं समय पर रिपोर्टिंग के महत्व से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का संचालन एएमसी समन्वयक डॉ. आशा पाठक के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं कनिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी जसवंतनगर, स्वास्थ्यकर्मी तथा क्षेत्र के नागरिकों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बताया कि दवाओं के सेवन के दौरान होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं की समय पर पहचान और रिपोर्टिंग से मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

जागरूकता सत्र के दौरान ADR की पहचान, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों के बीच सूचनात्मक पम्फलेट वितरित कर सुरक्षित दवा उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश साझा किए गए।

विशेषज्ञों ने कहा कि दवाओं का सुरक्षित उपयोग स्वस्थ समाज की आधारशिला है। प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं की नियमित रिपोर्टिंग से न केवल मरीजों की सुरक्षा बढ़ती है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुरक्षित दवा उपयोग और जागरूक नागरिक बनने का संकल्प भी लिया।

यूपीयूएमएस सैफई की यह पहल समुदाय में फार्माकोविजिलेंस, सुरक्षित दवा उपयोग और ADR रिपोर्टिंग के प्रति जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...