कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित क्षेत्रीय संगठनात्मक बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक माननीय प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी ने संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राम किशोर साहू ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।
बैठक के दौरान भविष्य की गतिविधियों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई तथा संगठन के लक्ष्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रणनीति निर्धारित की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
