अटल पथ पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Share This

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ भाजपा नेता, नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने अटल पथ पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। श्रद्धांजलि देते समय शरद बाजपेयी भावुक नजर आए।

श्रद्धांजलि सभा में शरद बाजपेयी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक युगपुरुष थे। उन्होंने कहा कि अटल जी देश के युवाओं के आदर्श हैं और भारत का प्रत्येक युवा उनके विचारों एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि अटल जी की दूरदर्शिता, सरलता, ईमानदारी, राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और बेबाक नेतृत्व शैली ने उन्हें जन-जन का प्रिय नेता बनाया। यही कारण है कि हर धर्म, जाति और वर्ग के लोग आज भी उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करते हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व केवल भारत तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्हें विश्व स्तर पर भी एक दूरदर्शी और प्रभावशाली नेता के रूप में सम्मान प्राप्त था।

शरद बाजपेयी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सदैव देशवासियों के हृदय में एक प्रेरणापुंज के रूप में जीवित रहेंगे और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन तिवारी, जयप्रकाश जैन, सोमेश अवस्थी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भी अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...