बाबा साहब की प्रतिमा खंडित किए जाने पर बसपा ने जताया विरोध, नई प्रतिमा स्थापित

Share This

इटावा। चांदनपुर के ग्राम कोठी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने की घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने कड़ी नाराजगी जताई। घटना की जानकारी मिलते ही बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र जाटव के आवाहन पर पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटना का संज्ञान लेते हुए नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की।

बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र जाटव ने घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जाना समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है। उन्होंने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

बसपा कार्यकर्ताओं और बाबा साहब के समर्थकों की मांग के बाद ग्राम कोठी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। नई प्रतिमा स्थापित होने के बाद समर्थकों ने इसे सामाजिक सम्मान और बाबा साहब के विचारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

इस दौरान मंडल प्रभारी कानपुर मंडल जितेंद्र बौद्ध, जिला मंडल प्रभारी इटावा अजीत सिंह सरदानी, जिला मंडल प्रभारी इटावा हरिओम शाक्य, जिला महासचिव बसपा संजय शाक्य, विधानसभा प्रभारी बसपा डॉ. सर्जन सिंह जाटव, विधानसभा प्रभारी बसपा अमरपाल, विधानसभा अध्यक्ष बसपा सदर इटावा राकेश जाटव, विधानसभा महासचिव बसपा सदर इटावा डॉ. रणजीत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष मुस्लिम भाईचारा बसपा जसवंतनगर संजीव मौर्य, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष इटावा राघवेंद्र अवस्थी, पूर्व जिला सचिव इटावा राहुल देव सिंह सहित सैकड़ों बाबा साहब समर्थक और बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...