नगर पालिका द्वारा जनता के पैसे की लूट नहीं होने दूंगा : शरद बाजपेयी

Share This

नगर पालिका परिषद इटावा द्वारा हाल ही में जारी किए गए निर्माण कार्यों के टेंडरों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष शरद बाजपेयी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) संतोष कुमार मिश्रा को पत्र देकर निर्माण कार्यों की निर्धारित लागत (एमवी) की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।

शरद बाजपेयी का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए निर्धारित की गई एमवी वास्तविक लागत से काफी अधिक है, जिससे जनता के धन की अनावश्यक बर्बादी और भ्रष्टाचार की आशंका पैदा हो रही है। उन्होंने दावा किया कि जिन सड़कों का निर्माण लगभग पौने दो लाख रुपये में हो सकता है, उनकी एमवी करीब तीन लाख रुपये निर्धारित की गई है। उनका कहना है कि इसी प्रकार अन्य निर्माण कार्यों में भी लागत को बढ़ा-चढ़ाकर दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा कि यदि जनता की उपस्थिति में अवसर दिया जाए तो वह निर्धारित एमवी की लगभग 70 प्रतिशत लागत में ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराकर दिखा सकते हैं। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि इतनी अधिक लागत के बावजूद किसी भी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर बोली नहीं लगी है।

भाजपा नेता ने मांग की कि एई और जेई स्तर के अधिकारियों की एक स्वतंत्र टीम गठित कर सभी निर्माण कार्यों की एमवी की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कहीं लागत अधिक निर्धारित की गई हो तो उसे संशोधित किया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ ऐसे कार्यों को भी नए टेंडरों में शामिल किया गया है, जो दो से ढाई वर्ष पूर्व पूरे हो चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने जांच कराए जाने और तथ्य सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शरद बाजपेयी ने कहा कि उनके क्षेत्र की कई खराब सड़कें और फुटपाथ निर्माण के प्रस्ताव जून 2023 में बोर्ड की पहली बैठक में स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन उन्हें वर्तमान टेंडरों में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जनता के पैसे की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका आरोप है कि पत्र देने के बावजूद 18 से 20 दिन बीत जाने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

शरद बाजपेयी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और उनके सवालों का जवाब नहीं दिया गया तो वह 15 अगस्त से पहले नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर यह अनशन आमरण अनशन में भी परिवर्तित किया जाएगा। धरना और अनशन की तिथि की घोषणा जल्द ही मीडिया के माध्यम से की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...