पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ दिलाएं: डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल

Share This

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण समेत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे तथा लाभ वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध हो।

समीक्षा के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामान्य वर्ग शादी अनुदान, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने के निर्देश दिए।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने शासनादेश के अनुरूप 15 पात्र लाभार्थियों को मोटराइज्ड साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांग बालिकाओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल वितरण को प्राथमिकता देने और सभी आवेदनों की पात्रता का सत्यापन निर्धारित मानकों के अनुसार करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक नियमित निगरानी की व्यवस्था हो तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम है, उनमें विशेष अभियान चलाकर तेजी लाई जाए। साथ ही विभिन्न विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि जानकारी के अभाव में कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, आईएएस अधिकारी कोमल पुनिया, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1966 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...