कलश वन्दन यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- सन्त शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयन्ती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता अन्नू के नेतृत्व में भरथना प्रथम मंडल में कलश वंदन यात्रा निकाली गई तथा एक गोष्ठी का आयोजन कर सन्त शिरोमणि के आदर्शों का स्मरण किया गया।

उक्त सम्बन्ध में शुक्रवार को कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित विश्वास पैलेस में आयोजित कलश वन्दन यात्रा कार्यक्रम का संयोजन मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर व उनकी मण्डल की टीम के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस दौरान मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता अन्नू, पागलबाबा मन्दिर के पीठाधीश्वर श्याम सुन्दर चौरसिया, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक डा0 सिद्धार्थ शंकर दोहरे, सावित्री कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष अनूप जाटव, उदयवीर दोहरे, समीर दोहरे, आयुषराज आदि ने संत रविदास के आदर्शों, जीवनशैली और सामाजिक समरसता पर विचार विमर्श किया तथा उपस्थितजनों ने सन्त रविदास के जयघोषों के बीच पुष्पवर्षा भी की। तदुपरान्त मण्डल प्रथम के पदाधिकारियों ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण व पट्टिका पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर श्रीभगवान पोरवाल, प्रमोद गुप्ता, जयदीप त्रिपाठी, त्रिलोकी पोरवाल, नेक्से पोरवाल, गौरव चौहान, इमरान खान, संजू पोरवाल, उमेश गुप्ता, पंकज दुबे, विपिन पोरवाल, नीरज जाटव, शिवम गुप्ता, मिथुन चक्रवर्ती, महेश गुप्ता, देवेश कोरी, दिनेश जाटव, देवीदयाल दोहरे, सुरेश जाटव, सूरज जाटव, गोलू जाटव, मनीष दोहरे, मुकेश जाटव, सीता जाटव, रेशमा जाटव, कल्पना जाटव सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...