अन्तिम संस्कार के लिए 1 वर्ष तक उपलब्ध होगी निःशुल्क लकडी- श्याम सुन्दर चौरसिया

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम भरथना के पीठाधीश्वर श्याम सुन्दर चौरसिया ने अपनी पत्नी स्व0 कमलेश चौरसिया की 19वीं पुण्यतिथि पर शवों के सुरक्षित रखरखाव हेतु पंचतत्व विलीन स्थल के माध्यम से दो नये फ्रीजर आम जनमानस को समर्पित किये। अब उक्त पंचतत्व विलीन स्थल मोक्षधाम पर कुल चार फ्रीजर व एक शव यात्रा वाहन निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।

कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम के पीठाधीश्वर श्याम सुन्दर चौरसिया की पत्नी स्व0 कमलेश चौरसिया की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। तदुपरान्त श्याम सुन्दर चौरसिया ने शवों के सुरक्षित रखरखाव हेतु समीप स्थित पंचतत्व विलीन स्थल मोक्षधाम के माध्यम से दो नये फ्रीजर जनता को समर्पित किये। इस मौके पर पीठाधीश्वर श्री चौरसिया ने बताया कि अब उक्त पंचतत्व विलीन स्थल मोक्षधाम पर शवों के सुरक्षित रखरखाव हेतु कुल चार फ्रीजर व एक शव यात्रा वाहन, फ्रीजर को लाने- ले जाने के लिए एक ई-रिक्शा उपलब्ध रहेगा। जो आम जनमानस के लिए पूर्णतया निःशुल्क हैं। फ्रीजर को ले जाने व लाने की व्यवस्था पंचतत्व विलीन स्थल की तरफ से होगी, मात्र लाने व ले जाने हेतु न्यूनतम भाडा देय होगा।

साथ ही श्री चौरसिया ने बताया कि आज की तिथि से आगामी 7 अगस्त, 2027 तक जिन शवों के अन्तिम संस्कार की क्रिया पंचतत्व विलीन स्थल पर सम्पन्न होगी। उन्हें सहायतार्थ निःशुल्क लकडी भी उपलब्ध करायी जायेगी। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण कराया गया। इस मौके पर ट्रस्टी आशु चौरसिया, गुड्डू चौरसिया, आशू शुक्ला, रज्जू पोरवाल, श्रीकृष्ण अवस्थी, राजीव गुप्ता सहित कई गणमान्यजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...