मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं विधायक सरिता भदौरिया इटावा के विकास से जुड़ी पांच प्रमुख मांगें रखीं

Share This

 इटावा सदर क्षेत्र की विधायक सरिता भदौरिया ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने जनपद इटावा के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए मांग पत्र सौंपा।

विधायक सरिता भदौरिया ने बताया कि इटावा के विकास और जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पांच प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इनमें यमुना नदी के घाट पर विद्युत शवदाह गृह की स्थापना, ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में तरणताल (स्विमिंग पूल) का निर्माण, कस्बा इकदिल को नवीन विकास खंड घोषित करना, ग्राम जुहाना संपर्क मार्ग का निर्माण तथा बढ़ती जनसंख्या और विकास की आवश्यकताओं को देखते हुए नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देने की मांग शामिल है।

विधायक ने कहा कि इटावा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें दो बार अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजा है और उन्होंने पूरी मेहनत एवं ईमानदारी के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व में भी उनकी 25 से अधिक मांगों को स्वीकृति प्रदान कर चुके हैं, जिससे जनपद के विकास को नई गति मिली है।

सरिता भदौरिया ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से इन विकास कार्यों को लेकर लगातार प्रयासरत हैं और उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री द्वारा इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इन प्रयासों और विकास कार्यों की प्रगति से क्षेत्र की जनता को अवगत कराया जाएगा।

इस मुलाकात को इटावा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे जिले के बुनियादी ढांचे, खेल सुविधाओं और प्रशासनिक विकास को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा की एक कलम, पांच दशक और अनगिनत कहानियां — वेदव्रत गुप्ता

किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसकी उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि उस लंबी यात्रा से होती है जिसमें संघर्ष, अनुभव, निरंतरता और समाज के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...