हर घर पर शान से लहराए तिरंगा, जन-जन की सहभागिता से अभियान को बनाएं ऐतिहासिक

Share This

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के सफल, व्यापक एवं गरिमामयी आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विभागवार तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का जन-आंदोलन है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर निकाय, शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य संस्थान एवं अन्य सार्वजनिक भवनों पर निर्धारित तिथियों में राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया जाए। साथ ही प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सोशल मीडिया, जनसंपर्क अभियान, जागरूकता रैलियां, तिरंगा यात्राएं, प्रभात फेरियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाए, जो अभियान की नियमित निगरानी करेंगे। सभी विभाग अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराने के साथ कर्मचारियों एवं आमजन को भी अभियान से जोड़ने का कार्य करें। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग में फ्लैग कोड ऑफ इंडिया का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और तिरंगे की गरिमा व सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दो करोड़ तिरंगों का उत्पादन कराया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी क्षेत्रों के लिए एक करोड़ तिरंगों का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य पंचायतीराज विभाग एवं नगर विकास विभाग के समन्वय से संपन्न होगा।

जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवा संगठनों, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट-गाइड एवं अन्य सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को पूरे उत्साह, अनुशासन एवं जनसहभागिता के साथ मनाया जाए, ताकि प्रत्येक घर पर शान से तिरंगा लहराए और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, आईएएस कोमल पुनिया, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पाण्डेय, संस्कृत पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1966 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...