SMGI के डी.फार्म छात्रों ने परीक्षा परिणामों में लहराया परचम

Share This

Sir Madanlal Institute of Pharmacy (SMGI), इटावा के छात्रों ने बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (BTE), उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित डी.फार्म प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। हाल ही में घोषित वार्षिक परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

डी.फार्म प्रथम वर्ष में शिवानी सिंह ने 76.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अर्चना 76.0 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा ऋषभ 74.9 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा रितिका ने 74.5 प्रतिशत एवं अश्वनी ने 74.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वहीं डी.फार्म द्वितीय वर्ष में अनु कुमारी ने 73.75 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी सिम्मी 73.1 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा सचिन कुमार 72.7 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। ललित यादव ने 71.0 प्रतिशत एवं आलोक यादव ने 70.1 प्रतिशत अंक अर्जित कर मेरिट सूची में स्थान बनाया।

संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा संस्थान द्वारा गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी शिक्षा प्रदान करने के सतत प्रयासों का परिणाम है।

संस्थान के निदेशक एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने तथा फार्मेसी क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस शानदार परिणाम से पूरे संस्थान में खुशी का माहौल है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब गांधी और नेहरू इटावा आए, आजादी के आंदोलन को मिली नई गति

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा भी राष्ट्रीय आंदोलन की गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा। इटावा नगर के साथ जिले के प्रमुख कस्बों और...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...