ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीडा

Share This

भरथना- दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से कानपुर जा रही ट्रेन में सफर के दौरान एक गर्भवती महिला को स्थानीय स्टेशन से पहले अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर सहयात्रियों ने कण्ट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जहां जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने एंबुलेंस के सहयोग से महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां अस्पताल में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला बुधू निवासी रवि की पत्नी सीता (34 वर्ष) शनिवार देर शाम गोमती एक्सप्रेस के सी-1 कोच में सफर कर रही थीं। ट्रेन के भरथना स्टेशन पहुंचने से पहले ही उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की बिगड़ती हालत देखकर सहयात्रियों ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को भरथना स्टेशन पर रोककर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने महिला को एंबुलेंस से रात करीब नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गर्भवती सीता दिबियापुर के सहायल रोड स्थित अपने मायके से जसवंतनगर स्थित पैथोलॉजी पर जांच कराने आई थीं। जांच कराने के बाद वह देर शाम ट्रेन से वापस मायके जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। रात करीब पौने नौ बजे सीता ने स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चे को जन्म दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...