समाजसेवी डॉ.सुशील सम्राट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Share This

इकदिल:- समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े डॉ.सुशील सम्राट का जन्मदिन नगर में विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर साहित्य सेवा निधि इकदिल द्वारा मां शीतला देवी मंदिर, मोहल्ला कायस्थान इकदिल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, पं. विनय कुमार द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर परशुराम सेवा समिति के संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा, विनय कुमार दुबे, आशुतोष त्रिपाठी, राज तिवारी, नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर डॉ.सुशील सम्राट को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय रीतौर में डॉ. सुशील सम्राट ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मो. क़ासिम, धीरज अग्निहोत्री, ज्योति अग्निहोत्री सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, इटावा के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी के रूप में भी डॉ. सुशील सम्राट का जन्मदिन इकदिल स्थित संगठन के पदाधिकारी राजू राजपूत के प्रतिष्ठान पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया, महेवा युवा नगर अध्यक्ष गगन पोरवाल, महेवा युवा नगर उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता तथा महेवा युवा नगर कोषाध्यक्ष शांति स्वरूप राजपूत सहित पदाधिकारियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. सुशील सम्राट को फूल-मालाएँ पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में राजकुमार गुप्ता, राजीव सिंह राठौर, बबलू गुप्ता, आलोक राजपूत, सचिन राजपूत सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...