संडे बाजार एसोसिएशन ने किया नेताओं का सम्मान रेहड़ी-पटरी कारोबारियों के अधिकारों की उठाई आवाज

Share This

संडे बाजार एसोसिएशन इटावा, उत्तर प्रदेश (नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया से संबद्ध) द्वारा रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेहड़ी-पटरी एवं साप्ताहिक बाजार से जुड़े व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों, सामाजिक सहयोगियों तथा नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान किया गया।

समारोह में नासवी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद तथा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे व्यापारियों के अधिकारों, आजीविका सुरक्षा तथा उनके आर्थिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इरशाद अहमद ने कहा कि देशभर के रेहड़ी-पटरी और साप्ताहिक बाजारों में व्यापार करने वाले लाखों छोटे व्यापारी कठिन परिस्थितियों में भी आम जनता को सस्ती दरों पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि ये व्यापारी रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण एवं विनियमन) अधिनियम-2014 को प्रभावी रूप से लागू किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क किनारे एवं साप्ताहिक बाजारों में व्यापार करने वाले लघु व्यापारी स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके जीविका एवं कानूनी अधिकारों की रक्षा करना समाज और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने हाल ही में प्रशासन के सहयोग से बंद हुए संडे बाजार को पुनः संचालित कराने के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी संबंधित पक्षों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष शहबान अंसारी, उपाध्यक्ष मोहम्मद शारिक एवं विजेंद्र ठाकुर, मंत्री जाहिद अंसारी संगठन मंत्री धर्मेंद्र चौहान (दादा) तथा प्रचार मंत्री ताज मोहम्मद (बाबा इटावा वाले) सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

समारोह में बड़ी संख्या में संडे बाजार के दुकानदारों और व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने, स्ट्रीट वेंडर्स के अधिकारों की रक्षा करने तथा उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा की एक कलम, पांच दशक और अनगिनत कहानियां — वेदव्रत गुप्ता

किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसकी उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि उस लंबी यात्रा से होती है जिसमें संघर्ष, अनुभव, निरंतरता और समाज के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...