श्रावण मास की तैयारियों का जायजा लेने ब्रह्माणी देवी मंदिर पहुंचे डीएम, सुरक्षा व सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश

Share This

  पवित्र श्रावण मास एवं आगामी पर्वों के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने सोमवार को जसवंतनगर स्थित प्रसिद्ध ब्रह्माणी देवी मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, गर्भगृह, प्रवेश एवं निकास मार्गों, परिक्रमा पथ तथा पार्किंग स्थल का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर प्रबंधन एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन विशेष सफाई अभियान चलाने तथा कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, मंदिर मार्ग और परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने तथा स्ट्रीट लाइटों के निर्बाध संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

भीड़ प्रबंधन के लिए जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार मजबूत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु कतारबद्ध तरीके से दर्शन कर सकें और किसी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो। स्वास्थ्य विभाग को मंदिर परिसर के निकट प्राथमिक चिकित्सा किट और एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास में ब्रह्माणी देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी भक्तों को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में दर्शन का अवसर मिले। इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जसवंतनगर, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...