अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, अपराधियों को दिलाई जाए कड़ी सजा

Share This

  कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों, पॉक्सो एक्ट तथा अन्य आपराधिक मामलों की प्रगति और निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपराधियों को समाज के लिए नासूर बताते हुए कहा कि अपराधियों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए तथा उन्हें उनके अपराधों के अनुरूप सजा दिलाकर जेल भेजना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी न होने पाए।

बैठक में महिला अपराधों एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई और मजबूत पैरवी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि कानून का भय कायम रखने और अपराधियों को जेल पहुंचाने के लिए पुलिस और अभियोजन विभाग को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

उन्होंने गुण्डा एक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई करने तथा लगातार अपराध करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका न बने।

जिलाधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट, महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा ऑपरेशन कनविक्शन के तहत बड़े अपराधियों को सजा दिलाने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि चिन्हित बड़े अपराधियों को सजा दिलाना प्रशासन और अभियोजन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। न्यायपालिका के सकारात्मक सहयोग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों को सजा अवश्य मिलेगी, जिससे समाज में कानून के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय का वातावरण बनेगा।

महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के मामलों में सरकार की संवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और मजबूत पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

बैठक में एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, फौजदारी, पॉक्सो एक्ट, राजस्व, दीवानी एवं गैंगस्टर एक्ट से संबंधित सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...