71 राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण से इटावा की सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़, 9725 कृषक परिवार होंगे लाभान्वित

Share This

 प्रदेश सरकार किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश के 1750 राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी गई है।

इस परियोजना के तहत जनपद इटावा में 71 राजकीय नलकूपों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद प्रत्येक नलकूप से लगभग 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस प्रकार जनपद में कुल 7100 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता विकसित होगी, जिससे 9725 कृषक परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

परियोजना के माध्यम से न केवल सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। अनुमान है कि नलकूपों के पुनर्निर्माण कार्य से 65,462 मानव दिवस का रोजगार उत्पन्न होगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

अधिकारियों के अनुसार राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण से किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में सिंचाई जल उपलब्ध हो सकेगा। इससे कृषि लागत में कमी आएगी, फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी तथा जल संसाधनों का अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक उपयोग सुनिश्चित होगा। साथ ही यह परियोजना कृषि विकास को नई गति देने और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रदेश सरकार का कहना है कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और कृषि तथा सिंचाई अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। परियोजना के पूर्ण होने के बाद इटावा के हजारों किसानों को स्थायी एवं बेहतर सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे जनपद के कृषि क्षेत्र में समग्र विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...