डीपीएस इटावा में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, जिला टॉपर अभिनव वर्मा को ₹51 हजार की छात्रवृत्ति

Share This

  दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) इटावा में सीबीएसई कक्षा 12 के जिला टॉपर वर्ष 2026 अभिनव वर्मा सहित आठ मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य स्कॉलर्स फेलिसिटेशन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्रों की उपलब्धियों का उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्मान किया गया।

जिला टॉपर अभिनव वर्मा को उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए ₹51,000 का छात्रवृत्ति चेक प्रदान किया गया। वहीं सीबीएसई कक्षा 12 में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने तथा जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 517 हासिल करने वाले राघवेंद्र प्रताप सिंह को ₹21,000 का छात्रवृत्ति चेक देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों का रेड कार्पेट स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा और विद्यालय के बैगपाइपर बैंड की मधुर धुनों के बीच छात्रों का अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता की प्रेरणादायक कहानियां साझा करते हुए मेहनत, अनुशासन, नियमित विद्यालय उपस्थिति तथा सोशल मीडिया से दूरी बनाकर लक्ष्य पर केंद्रित रहने को सफलता का मूल मंत्र बताया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव एवं प्रधानाचार्या भावना सिंह ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें बड़े सपने देखने, विनम्र बने रहने और अपने शिक्षकों के योगदान को सदैव याद रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि डीपीएस इटावा प्रतिभाओं को पहचानने, उत्कृष्टता को सम्मानित करने और भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर अभिनव वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रांजल तिवारी, आराध्या सिंह, रुद्र प्रताप शाक्य, तेजस्वी यादव, सृष्टि यादव और तनुष सिंह को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...